न्यूयॉर्क पुलिस

न्यूयॉर्क के एक पार्क में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत,6 घायल

न्यूयॉर्क,29 जुलाई (युआईटीवी)- न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर के एक पार्क में आज हुई सामूहिक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है,जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी सोमवार को एक स्थानीय मीडिया द्वारा दिया गया।

रोचेस्टर पुलिस ने इस घटना के बारे में कहा कि पार्क में गोलीबारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिलने के बाद हम शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर पार्क में पहुँचे। जहाँ उन्होंने देखा कि इस गोलबारी की घटना में एक 20 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है,जबकि गोली लगने से कई अन्य लोग घायल हो गए हैं और घटनास्थल से बड़ी संख्या में लोग भाग रहे हैं।

रोचेस्टर पुलिस ने बताया कि इस गोलबारी की घटना में 6 लोग घायल हुए हैं,जिसमें से एक की स्थिति गंभीर है और पाँच अन्य व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक प्रेस ब्रीफिंग में रोचेस्टर पुलिस विभाग के कैप्टन ग्रेग बेलो ने संवाददाताओं को कहा कि मेपलवुड पार्क में रविवार शाम करीब 6:20 बजे गोलीबारी की सूचना मिली,जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। उन्होंने देखा कि गोली लगने से कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को निजी वाहन से तथा कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

ग्रेग बेलो ने स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा कि हमें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। अधिक-से-अधिक लोगों से हम इस गोलीबारी के घटना पर जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

जो भी लोग इस गोलीबारी में घायल हुए हैं,अभी तक उनके पहचान को उजागर नहीं किया गया है।

मेपलवुड पार्क में सामूहिक गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद कई पुलिस एजेंसियाँ जैसे- इरॉन्डेक्वॉइट पुलिस,मोनरो काउंटी शेरिफ,रोचेस्टर पुलिस और न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस इत्यादि घटनास्थल पर पहुँची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *