चेन्नई,9 अप्रैल (युआईटीवी)- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच में एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 22वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से हराया। सीएसके की इस सीजन की यह तीसरी जीत है,तो वहीं केकेआर की ये इस सीजन की पहली हार है।
टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। केकेआर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। सीएसके ने इस लक्ष्य को 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन 14 गेंद शेष रहते हुए बनाकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से केकेआर को मात दी। इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर है,तो इस हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे पायदान पर काबिज है।
1⃣st ball ☝️st wicket
What a start for #CSK! 🔥
Tushar Deshpande gets a wicket off the first ball of the match. Phil Salt departs. 🙌
Follow the Match ▶ https://t.co/5lVdJVscV0#TATAIPL | #CSKvKKR pic.twitter.com/REyGlGSY3Z
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2024
केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट को मैच की पहली ही गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करा के पवेलियन भेज दिया। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है,जब मैच की पहली गेंद पर कोई बल्लेबाज आउट हो गया हो। इस मैच में तुषार ने 3 विकेट हासिल किए।
सुनील नारायण और अंगकृष रघुवंशी केकेआर के लिए दूसरे विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 50 रन की पार्टनशिप पर दोनों बल्लेबाज खेल रहे थे। तभी 7वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने रघुवंशी और नारायण को आउट कर केकेआर को दो झटके दिए। रविंद्र जडेजा ने रघुवंशी को ओवर की पहली गेंद पर आउट किया,तो नारायण को ओवर की पाँचवीं गेंद पर आउट किया। रघुवंशी ने 24 रन बनाया और नारायण ने 27 बनाया। इस मैच में जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए।
.@imjadeja set the ball rolling for @ChennaiIPL & bagged the Player of the Match award as #CSK beat #KKR at Chepauk 👏 👏
Scorecard ▶ https://t.co/5lVdJVscV0#TATAIPL | #CSKvKKR pic.twitter.com/cjMwEo83hB
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2024
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रविंद्र जडेजा ने अपने 100 कैच पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस मैच में 3 कैच पकड़े। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा को चुना गया।
रुतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के कप्तान के रूप में केकेआर के खिलाफ 67 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और इस मैच से उन्होंने अपने फॉर्म में वापसी की। इस मैच में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगे,जो रुतुराज गायकवाड़ ने लगाए।
गायकवाड़ शुरुआत के 4 मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने में असफल होने के बाद,केकेआर के खिलाफ हुए महत्वपूर्ण मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 रनों की नाबाद पारी 58 गेंदों में खेली,जिसमें उन्होंने 9 चौके जड़े। चौका लगाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई।
