दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया,ऋषभ पंत बने प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली,25 अप्रैल (युआईटीवी)- आईपीएल 2024 का 40वां मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। जिसमें ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में शानदार नाबाद 88 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्का और 5 चौका जड़ा। वहीं अक्षर पटेल ने भी 43 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और रसिख सलाम ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 3 विकेट हासिल किए। जिसके मदद से इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया। डीसी ने आईपीएल के इस एडिशन में अपनी चौथी जीत दर्ज की है।

निर्धारित 20 ओवरों में डीसी ने 224/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी से रन बनाना शुरू किया। जिसमें बी साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाए,तो डेविड मिलर ने 23 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान ने आखिरी ओवरों में 11 गेंद में 21 रन बनाए। लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके और इस रोमांचक मैच में दिल्ली ने 4 रन से जीत हासिल की।


इस रोमांचक जीत के हीरो कप्तान ऋषभ पंत को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाया। अपने 100वें आईपीएल गेम में शुभमन गिल ने 5 गेंदों पर मात्र 6 रन ही बना सके। एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर उन्होंने मिड-ऑन पर गलत तरीके से कैच दे बैठे,जिसे बिना कोई गलती किए अक्षर पटेल ने लपक लिया। पावर-प्ले के शेष समय में रिद्धिमान साहा और सुदर्शन ने आपस में दस चौके लगाए। तीसरे ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने खलील अहमद के खिलाफ 17 रन जोड़े।

अक्षर पटेल जब 17 रन पर थे,तब उन्हें रासिख की गेंद पर मिड-ऑन पर जीवनदान मिला। जीटी ने 67/1 पर पावर-प्ले समाप्त किया। लगातार सुदर्शन चौका लगाते हुए खेलते रहे। लेकिन रिद्धिमान साहा को कुलदीप यादव ने अक्षर के हाथों कैच करा आउट किया।


29 गेंदों में सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दूसरे छोर पर उनका साथ निभाने के लिए कोई भी नहीं था। जहाँ ओमरजई को अक्षर ने फ्रेजर-मैकगर्क के हाथों कैच करा दिया,तो वहीं सुदर्शन को रसिख ने अक्षर के हाथों कैच करा आउट किया।

इसके बाद रसिख ने शाहरुख खान को विकेट के पीछे कैच करवा कर आउट किया। राहुल तेवतिया भी इसी तरह कुलदीप की आखिरी गेंद पर आउट हुए। मिलर ने दूसरे छोर पर अपना अर्धशतक 21 गेंदों में पूरा किया। 24 रन 17वें ओवर में आए।

अभिषेक पोरेल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद का कैच छोड़ दिया। मुकेश की गेंद पर मिलर ने चौका लगाया,लेकिन 23 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के मदद से 55 रन बनाकर वे आउट हो गए।

अंतिम के दो ओवरों में जीत के लिए गुजरात टाइटन्स को 37 रनों की जरूरत थी। जिसमें टीम ने 19 वें ओवर में 18 रन बनाए। अब अंतिम ओवर में 19 रनों की जरूरत थी। जिसमें 20 वें ओवर के पहले और दूसरे गेंद पर राशिद ने चौका लगाया। मुकेश कुमार ने तीसरे और चौथे गेंद को डॉट किया। राशिद ने पाँचवें गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। अब जीत के लिए आखिरी गेंद पर पाँच रनों की जरूरत थी,जिसे पूरा करने में राशिद को कामयाबी हासिल नहीं हुई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *