करीना कपूर

13 सितंबर को करीना कपूर स्टारर मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ होगी रिलीज

मुंबई,2 जुलाई (युआईटीवी)- 13 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर स्टारर मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को रिलीज किया जाएगा। इस साल करीना कपूर खान बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्रू से सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। फिल्म द बकिंघम मर्डर्स हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही है।13 सितंबर,2024 को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणवीर बरार,ऐश टंडन तथा कीथ एलन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। करीना कपूर खान और एकता कपूर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी हिट फिल्मों के बाद इस फिल्म में फिर से एक साथ आई हैं।

द बकिंघम मर्डर्स एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। फिल्म से करीना कपूर खान के नए पोस्टर जारी कर द बकिंघम मर्डर्स के मेकर्स बालाजी मोशन पिक्चर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दिया है। आगामी 13 सितंबर को फिल्म द बकिंघम मर्डर्स रिलीज होने जा रही है। आदित्य रॉय कपूर तथा सारा अली खान स्टारर फिल्म मैट्रो 13 सितंबर को रिलीज होने वाली थी,लेकिन इस फिल्म के रिलीज़ डेट को 29 नवंबर 2024 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के एक पोस्टर को द बकिंघम मर्डर्स के मेकर्स बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रा अकाउंट पर शेयर किया है,इसमें अलग-अलग अवतार में अभिनेत्री करीना कपूर नजर आ रही हैं। हंसल मेहता ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में द बकिंघम मर्डर्स का प्रीमियर हुआ था,जिसे खूब सराहा गया था। इसके अलावा इस फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में भी हुई थी।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए लिखा,यह बताने में हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है कि13 सितंबर 2024 को फिल्म द बकिंघम मर्डर्स सिनेमाघरों में आ रही है।

करीना कपूर फिल्म में ब्रिटिश-भारतीय महिला जासूस जस भामरा का किरदार निभाते हुए नजर आएँगी,जिसे बकिंघमशायर में मारे गए 10 साल के बच्चे का मामला सौंपा जाता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है,कई रहस्यों का खुलासा होता जाता है।

करीना ने इंस्टा पोस्ट में अपने किरदार को लेकर कहा कि पिछले 23 सालों से मैं जैसी भूमिका निभाने का इंतजार कर रही थी,फ़िल्म में जासूस जस भामरा का किरदार ठीक वैसा ही है। जासूसी सीरीज हमेशा से मुझे पसंद हैं।

करीना कपूर फिल्म में अभिनय के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रही हैं। वह फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं।

असीम अरोड़ा,कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा द बकिंघम मर्डर्स लिखी गई है। शोभा कपूर,एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के साथ मिलकर बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा इस फिल्म को निर्मित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *