प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दी,राहुल गांधी ने प्रियंका के साथ तस्वीर साझा की

नई दिल्ली,19 अगस्त (युआईटीवी)- देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएँ। आप सभी के रिश्तों में यह पावन पर्व नई मिठास लेकर आए तथा यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख,समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

गृह मंत्री अमित शाह ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एक्स पर सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए पोस्ट में लिखा कि ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ।

एक्स पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए पोस्ट में लिखा कि समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह व विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी के जीवन को हमारी पावन संस्कृति का यह उत्सव सुख-सौभाग्य व समृद्धि से परिपूर्ण रखे।

एक्स पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए पोस्ट में लिखा कि,भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएँ। आप सभी के रिश्तों में यह पावन पर्व नई मिठास लेकर आए तथा यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख,समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी रक्षाबंधन पर्व की सभी देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा कि,सभी देशवासियों को भाई-बहन के असीम प्रेम,अटूट स्नेह एवं अनमोल रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ये अनोखा त्योहार जाति,धर्म,पंथ से ऊपर उठकर परस्पर बंधुत्व और मेलजोल को बढ़ावा देता है और भारतीय समाज में राखी का यह त्योहार महिलाओं की बराबरी पर महत्व देता है। हमारी आशा है कि सभी देशवासियों के जीवन में राखी का यह त्योहार प्रेम,सौहार्द,आपसी सद्भावना तथा एकजुटता के रिश्तों को मजबूती प्रदान करेगा।

एक्स पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तस्वीर साझा की और लिखा कि सभी देशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। आपके इस पावन रिश्ते को रक्षा का यह सूत्र सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।

वहीं प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है,जिसमें सम्मान,प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें,संग के किस्से-कहानियाँ व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है।

आगे उन्होंने लिखा कि,भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं। स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएँ।