प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ यॉट पार्टी का वीडियो शेयर किया,बेटी मालती मैरी संग मस्ती करती नजर आई

मुंबई,3 जून (युआईटीवी)- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी आगामी प्रोजेक्ट ‘द ब्लफ’ की तैयारियों में लगी हुई है। उन्होंने सोमवार सुबह अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अपनी बेटी मालती के साथ यॉट पार्टी का वीडियो शेयर किया। उनकी बेटी मालती मैरी जोनस इस वीडियो क्लिप में दिखाई दे रही हैं। सफेद शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहनी हुई प्रियंका इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी बेटी मालती के साथ अभिनेत्री मस्ती करती हुई नजर आ रही है। इस पार्टी में ‘द ब्लफ’ की टीम भी शामिल थी।

प्रियंका ने रील शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं जब भी कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूँ,तो यह जानना मेरे लिए बहुत जरूरी होता है कि जो लोग इसे बनाने के लिए साथ आते हैं,वे बेहतरीन हैं। हम एक साथ अपने परिवारों और घरों से दूर बहुत समय बिताते हैं। जिस आर्ट में हम योगदान देते हैं,उसके बारे में सोचते,जीते हैं। आगे उन्होंने लिखा कि जब आपके आस-पास के सभी लोग पूरे उत्साह और समर्पण के साथ काम करते हैं,तो सब कुछ बहुत आसान हो जाता है। यहाँ नई शुरुआत है।अविश्वसनीय लोगों को एक साथ लाने के लिए फ्रैंक ई फ्लावर्स,द रुसो ब्रदर्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज को धन्यवाद। ऑस्ट्रेलिया में अगले तीन महीनों का बेसब्री से इंतजार है। फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने फिल्म ‘द ब्लफ’ का निर्देशन किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द ब्लफ’19वीं सदी की एक कैरेबियाई महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है। जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए एक सफर पर निकलती है, लेकिन उसके पिछले पाप उसका पीछा नहीं छोड़ते हैं। फिल्म में समुद्री डाकू की भूमिका अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निभा रही है। रविवार को प्रियंका ने फिल्म की स्क्रिप्ट की एक झलक इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन में लिखा,“इट बिगिन्स…” । फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ अभिनेत्री प्रियंका की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका जॉन सीना और इदरीस एल्बा निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर, 2018 को सिंगर निक जोनस से राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। 2022 में कपल सेरोगेसी के जरिए पेरेंट बने थे। अपनी शादीशुदा जिंदगी में निक और प्रियंका काफी खुश हैं।

पिछली बार प्रियंक इंग्लिश फिल्म लव अगेन में नजर आई थी। इसके अलावा उन्हें वेब सीरीज सिटाडेल में भी देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *