फ्रेंच ओपन में ज्वेरेव ने मोलकैन को हरा कर तीसरे दौर में प्रवेश किया

फ्रेंच ओपन में ज्वेरेव ने मोलकैन को हरा कर तीसरे दौर में प्रवेश किया

पेरिस, 2 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- पूर्व वर्ल्ड नंबर टू जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए स्लोवाकिया के एलेक्स मोलकैन को 6-4, 6-2, 6-1 से हराया। ज्वेरेव ने पिछले साल टखने की चोट के बाद रौलां गैरो में विजयी वापसी की है। ज्वेरेव पेरिस में दो बार के सेमीफाइनलिस्ट हैं, जिन्हें पिछले साल अंतिम चार में राफेल नडाल के साथ मैच में दाहिने टखने में चोट लगी थी। अब 26 वर्षीय ज्वेरेव पूरी तरह से फिट हैं और रौलां गैरो पर फिर से गरज रहे हैं।

जर्मन खिलाड़ी ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में अपना प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाए रखा, जब उन्होंने एक घंटे 58 मिनट में स्लोवाकियन को पछाड़कर सातवीं बार तीसरे दौर में प्रवेश किया। तीसरे दौर में वह अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो से भिड़ेंगे।

ज्वेरेव का अब रौलां गैरो में 25-7 का रिकॉर्ड है। इस सीजन की शुरूआत में, 22वीं वरीयता प्राप्त दुबई में हार्ड कोर्ट और जिनेवा में क्ले पर सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

दूसरे दौर के अन्य मैच में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने आर्थर रिंडरनेच को हराया। स्कोर 2-6, 6-4, 6-3, 6-4 रहा।

अमेरिकी, जिनकी पेरिस में सातवीं उपस्थिति है, ने सीजन की अपनी 31वीं टूर-लेवल जीत के लिए दो घंटे, 50 मिनट का समय लिया।

नौवीं वरीय फ्रिट्ज आगे अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *