बेंगलुरु पुलिस स्कूल, कॉलेजों के आसपास ड्रग माफियाओं पर कर रही छापेमारी

बंगलुरू, 2 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)| बेंगलुरु पुलिस स्कूलों और कॉलेजों के आसपास सक्रिय ड्रग माफियाओं को निशाना बनाकर छापेमारी कर रही है। शहर में 250 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी और तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को छापेमारी का तीसरा दिन है। अब तक नशा तस्करी को लेकर 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। छात्रों को ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और 15 किलोग्राम से अधिक गांजा और एमडीएमए जब्त किया गया है।

गर्मी की छुट्टी के बाद फिर से खुले स्कूलों और कॉलेजों के आसपास के इलाकों में छात्रों को बड़े पैमाने पर ड्रग्स बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई।

नशा माफियाओं पर नकेल कसने के तहत शहर के सभी प्रखंडों से पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।

पीजी हॉस्टल के आसपास भी छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *