तेल अवीव,16 मई (युआईटीवी)- पूर्वोत्तर लेबनान के बाल्बेक में जो हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है,वहाँ इजरायल ने हवाई हमले किए। इजरायली सीमा से यह क्षेत्र तक़रीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर है। उत्तरी इजरायल में हिजबुल्लाह के हमले के जवाब में बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के इस हवाई हमले को अंजाम दिया गया। हालाँकि,आईडीएफ की ओर से अभी तक इस हमले में कोई हताहत हुआ या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
लेबनानी मीडिया ने स्वीकार किया है कि बालबेक पर इजरायल ने हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले के कुछ घंटों के बाद ही जबरदस्त हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक,बाल्बेक क्षेत्र के नबी चित और ब्रिटल इलाकों में इजरायल ने कई ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायली सेना द्वारा किए गए इस हमले को बाल्बेक क्षेत्र में किया गया सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।
بعلبك منذ قليل pic.twitter.com/AS9fgvcShE
— أحمد عباس ياسين || Ahmed A. Yassine (@ahmedyassine30) May 15, 2024
उत्तरी इजरायल के तिबरियास में आईडीएफ बेस की ओर हिजबुल्लाह ने कामिकेज ड्रोन लॉन्च करने का दावा किया था। इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि गोलानी जंक्शन में एक ड्रोन में विस्फोट हुआ,लेकिन इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
बुधवार देर रात हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उसने इजरायल के भीतर जो हमला किया है,वह इजरायल द्वारा की गई हत्याओं के बदले के मकसद से किया गया।
عاجل : ينفذ الطـ يران الحـ ربي الاسـ رائيلي عدوانا جويا واسعا مستهدفا عدد من اطراف بلدات البقاع الشرقي لاسيما النبي شيت الطيبة الخريبة بريتال بغـ ارات عنيفة سمع دويها في ارجاء محافظتي بعلبك الهرمل . pic.twitter.com/6Jdnyf2xF6
— موقع النبطية (@Nabatiehorg) May 15, 2024
लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने 15 मई को इजरायल पर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल से हमला किया था,जिसमें इजरायल के एक नागरिक की मौत हो गई थी और पॉंच अन्य सैनिक घायल हो गए थे। जिसके बाद दक्षिणी लेबनान में मंगलवार को आईडीएफ ने जवाबी हमले में ड्रोन हमले किए,जिसमें हिजबुल्लाह के एक टॉप कमांडर हुसैन मेक्की की मौत हो गई थी। इजरायल हुसैन मेक्की को इजरायली नागरिकों पर हमलों के लिए जिम्मेदार मानता था। इजरायल का मानना है कि हमास के खिलाफ 7 अक्टूबर, 2023 से जारी भीषण संघर्ष के बाद से हुसैन मेक्की ने इजरायल के नागरिकों पर लगाकर हमले किए हैं।