वेनेजुएला के स्ट्राइकर रोंडन ने अर्जेटीना क्लब के साथ किया करार

वेनेजुएला के स्ट्राइकर रोंडन ने अर्जेटीना क्लब के साथ किया करार

ब्यूनस आयर्स, 9 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- वेनेजुएला के स्ट्राइकर सॉलोमन रोंडन ने अर्जेंटीना क्लब के साथ एक साल का करार किया है। इसके बाद उन्होंने टीम में विजयी मानसिकता लाने का वादा किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रोंडन 30 जनवरी को इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन से प्रस्थान के बाद ब्यूनस आयर्स जायंट्स में शामिल हुए।

33 वर्षीय रोंडन ने बुधवार को कहा, “पहली बात जो मुझे यहां महसूस हुई वह यह है कि केवल जीत ही मायने रखती है।”

रोंडन ने एवर्टन के लिए 31 मैचों में सिर्फ तीन गोल किए, लेकिन वह इस बात पर अड़े हैं कि वह एक मंहगे खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वह टीम में जीतने की मानसिकता लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, मैं प्रतिस्पर्धा करना चाहता हूं और यह दिखाना जारी रखना चाहता हूं कि मेरे अंदर अभी भी काफी फुटबॉल बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *